प्रियंका चोपड़ा ने की भारत का मजाक बनाने वाले वीरदास की तारीफ

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों विदेश में हैं लेकिन फिर भी वह आए दिन किसी-न-किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। अपने अंदाज के लिए एक्ट्रेस को हर बार लोगों की तरफ से सराहना ही मिलती है। आप सभी जानते ही होंगे उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर न केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी नाम कमाया है और आज उन्हें हर कोई पसंद करता है। हालाँकि इस समय प्रियंका ट्रोल हो रहीं हैं। जी दरअसल को उनकी एक हरकत के लिए ट्रोल किया जा रहा है। जी दरअसल हाल ही में प्रियंका ने अपने दोस्त की तारीफ़ की है।
जी दरअसल, एक्ट्रेस ने भारत का मजाक बनाने वाले वीरदास की तारीफ की है, इसके चलते अब लोग उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। आप सभी को बता दें कि एक्ट्रेस ने वीरदास संग ली गई तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। वहीं इसके साथ ही उन्होंने स्टेज पर परफॉर्म करते हुए वीरदास की एक छोटी-सी वीडियो क्लिप भी शेयर की है। वहीं वीरदास के अलावा प्रियंका अपने दोस्तों के साथ ली गई तस्वीरें मिरर सेल्फी शेयर करती भी दिखाई दी। इसी सके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, क्या दिन है! जबरदस्त दोस्त एक कमाल के दोस्त को देखकर वही करते हैं, जो वह सबसे अच्छा करता है! आप मेरे लिए इतने बहादुर प्रेरणादायक हैं! मुझे नहीं पता था कि ये मेरे खुशी के आंसू हैं!! हमारे पास होने के लिए धन्यवाद! साथ ही ला में होने के लिए आपको ढेर सारा प्यार, जल्द वापस आएं! आखिरकार आप आगे बढ़ रहे हैं? लव यू टू।
अब इस समय उनकी ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। वहीं इस पर रिएक्शन देते हुए वीरदास ने कमेंट सेक्शन में लिखा, आने के लिए शुक्रिया! हम जैसे लोगों के लिए सभी दरवाजे खोलने के लिए धन्यवाद। हमेशा कमाल, कूल फनी रहने के लिए धन्यवाद! मैं आपको बहुत पसंद करता हूं। हालाँकि वीर दास की तारीफ़ करने पर प्रियंका जमकर ट्रोल हो रहीं हैं। वीर दस के बारे में बात करें तो उन्होंने जॉन एफ कैनेडी सेंटर में आयोजित हुए एक शो में देश के दो हिस्सों के बारे में बताया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि मैं उस भारत से आता हूं, जहां हम दिन में तों को पूजते हैं रात में उनके साथ दुष्कर्म करते हैं। इसी के साथ उन्होंने टू इंडियाज पर बहुत कुछ कहा था जिसके कारण वह ट्रोल हुए थे।

Related Articles