हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर बरसे भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा

कहा- अराजकता’ का दूसरा नाम बन है झारखंड

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर बरसते हुए कहा कि झारखंड आज ‘‘अराजकता’’ का दूसरा नाम बन गया है भ्रष्टाचार और ट्रांसफर उद्योग बन गया है तथा शासकवर्ग ‘‘मस्त, मूकदर्शक व बेपरवाह’’ है। झारखंड के आठ जिलों में नवनिर्मित कार्यालयों का वीडियो कांफ्रेंस से उद्घाटन करते हुए नड्डा ने प्रदेश भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रदेश में चल रहे ‘‘कुशासन’’ पर अंकुश लगाने के लिए जनता के बीच जाएं और एक सफल और अच्छी विपक्ष की भूमिका निभाएं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कहीं उग्रवाद, कहीं नक्सलियों का हमला, कहीं लोगों का अपहरण होना, कहीं दिनदहाड़े मारे जाना, कहीं लूट, कहीं डकैती, कहीं अपहरण। आज झारखंड में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। झारखंड अराजकता का दूसरा नाम बन गया है।’’नड्डा ने कहा कि भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार के समय झारखंड में नक्सलवाद करीब समाप्त हो गया था और लोग आराम से घूम फिर सकते थे लेकिन उसका प्रकोप आज फिर से बहुत बढ़ गया है।

Related Articles