उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर प्रियंका गांधी चिंतित

सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजा पत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर पूरी तरह से फोकस कर चुकीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ट्विटर के साथ ही पत्र भेजकर समय-समय पर प्रदेश सरकार पर हमला बोलती रहती हैं। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने अब उत्तर प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का फोकस उत्तर प्रदेश के 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। वह प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी की भूमिका में आने लगी हैं, जबकि उनकी पार्टी के सिर्फ चुनिंदा विधायक तथा विधान परिषद सदस्य ही उत्तर प्रदेश में हैं। प्रियंका गांधी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित पत्र में लिखा है कि उत्तर प्रदेश में अपहरण की घटनाएं बढ़ रही हैं। जिससे जनता काफी परेशान है। यूपी में घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं और कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। इस समय इन मामलों के प्रति पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि पूरे मुस्तैदी और दक्षता से कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ से कानून व्यवस्था की स्थिति सुधारने की अपील की गई है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने पत्र में गाजियाबाद के विक्रम त्यागी के साथ ही कानपुर के संजीत और गोंडा व गोरखपुर के बालक के अपहरण का भी प्रकरण उठाया है।

Related Articles