महाराष्ट्र में अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी करे भाजपा: जेपी नड्डा

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की महाराष्ट्र इकाई से अगला चुनाव अकेले लड़ने की तैयारी करने को कहा है। वह सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारिणी को संबोधित कर रहे थे। महाराष्ट्र में चल रही महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार को एक अपवित्र गठबंधन करार देते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि इस सरकार का उद्देश्य सिर्फ अपना स्वार्थ सिद्ध करना भर है। यह अपने ही अंतर्विरोधों से जूझती सरकार है। हमें अपने आईटी सेल को और मजबूत कर इस सरकार की असफलताओं को उजागर करना चाहिए। माना जा रहा है कि कोविड-19 के बाद की परिस्थितियों का अनुमान लगाते हुए ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल से पार्टी के आईटी सेल को मजबूत करने का आह्वान किया है।

Related Articles