दिल्ली-कानपुर-गोरखपुर फ्लाइट का शेड्यूल तय, 27 मार्च से रोजाना शुरू हो जाएगी उड़ान

विमानन कंपनी स्पाइस जेट की दिल्ली-कानपुर-गोरखपुर के लिए सीधी उड़ान का शेड्यूल शनिवार को तय हो गया। 27 मार्च से शुरू होने वाली यह विमान सेवा 29 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इसके बाद विंटर शेड्यूल जारी किया जाएगा। फ्लाइट के आने और जाने के दोनों रूट में कानपुर शामिल है। एयरपोर्ट अथारिटी ने विमानन कंपनी स्पाइस जेट के इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर पहले ही लगा दी थी, बस शेड्यूल जारी होना शेष था। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक इस फ्लाइट से दिल्ली गोरखपुर वाया कानपुर के बीच आवागमन आसान हो जाएगा फ्लाइट का तय शेड्यूल
एसजी-2745 विमान दिल्ली से सुबह 9:50 बजे उड़ान भरेगा और 11:10 बजे चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेगा
एसजी-2747 विमान चकेरी से सुबह 11:30 बजे उड़ान भरेगा और दोपहर 12:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगा
एसजी-2748 विमान गोरखपुर से दोपहर 12:55 बजे उड़ान भरकर दोपहर 2:10 बजे कानपुर आएगा
एसजी-2746 विमान कानपुर से दोपहर 2:40 बजे उड़ान भरकर दोपहर 3:55 बजे दिल्ली पहुंचेगा
विमानन कंपनी स्पाइस जेट की मुंबई फ्लाइट भी 27 मार्च से हर दिन उड़ान भरेगी। शेड्यूल में इसका भी समय घोषित कर दिया गया है। अभी मुंबई फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ान भरती है। ग्रीष्मकालीन शेड्यूल के मुताबिक यह फ्लाइट अब सातों दिन उड़ान भरेगी। मुंबई से विमान सुबह 10:50 बजे उड़कर दोपहर 1:10 बजे कानपुर पहुंचेगा। कानपुर से दोपहर 1:40 बजे उड़कर फ्लाइट शाम चार बजे मुंबई पहुंचेगी।

Related Articles