भूलकर भी इस दिशा में न लगाएं मनी प्लांट, वरना रुक जाएगी तरक्की

वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट का काफी अधिक महत्व है। मान्यता है कि घर पर इसे लगाने से आर्थिक स्थिति सही हो जाती है। लेकिन कई बार इस पौधे को लगाने के बाद व्यक्ति को तमाम तरह की आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही घर-परिवार में सुख-समृद्धि की कमी होने लगती है। वास्तु के अनुसार, ऐसा मनी प्लांट को गलत दिशा में रखने के कारण भी होता है। जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार किस दिशा में मनी प्लांट लगाना अशुभ माना जाता है और इस पौधे को किस दिशा में लगाना माना जाता है शुभ।वास्तु के मुताबिक, मनी प्लांट को उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण की ओर बिल्कुल भी न रखें। क्योंकि इस दिशा का प्रतिनिधित्व बृहस्पति करते हैं और वह शुक्र के विरोधी हैं। इसलिए इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर के साथ-साथ वहां रहने वाले लोगों के ऊपर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है। घर के पश्चिम और पूर्व दिशा की ओर भी मनी प्लांट नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता हैं। वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट के पौधे को कभी भी घर के बाहर नहीं लगाना चाहिए। हमेशा इसे अपने घर के अंदर लगाएं और लोगों की नजरों से बचाकर रखें। क्योंकि लोगों की बुरी नजर से ये पौधा सूखने लगता है, जिससे घर पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है।मनी प्लांट का पौधा किसी को भी नहीं देना चाहिए। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से शुक्र ग्रह क्रोधित हो जाते हैं। शुक्र समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है। इसके साथ ही पुण्य की हानि होती है। इसलिए किसी को भी मनी प्लांट देने से बचना चाहिए।मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व यानी आग्नेय कोण में लगाना शुभ माना जाता है क्योंकि इस दिशा का प्रतिनिधित्व शुक्र ग्रह करते हैं और इस दिशा के देवता भगवान गणेश हैं। इसलिए इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Related Articles