देश की जनता करेगी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा: राहुल गांधी

सरकारें जनता के बहुमत से बनती व चलती हैं

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार (26 जुलाई) को कहा कि भारत का लोकतंत्र संविधान के आधार पर जनता की आवाज से चलेगा और देश की जनता भाजपा के ”छल-कपट” के षडयंत्र को नकार देगी। वह कांग्रेस के ”स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी” ऑनलाइन अभियान में भाग ले रहे थे। इस अभियान में बड़ी संख्या में पार्टी के नेताओं ने भाग लिया। गांधी ने एक ट्वीट में कहा, ”भारत का लोकतंत्र संविधान के आधार पर जनता की आवाज से चलेगा। भाजपा के छल-कपट के षडयंत्र को नकारकर देश की जनता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेगी इससे पहले भी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार (24 जुलाई) को कहा था कि राज्यपाल कलराज मिश्र को विधानसभा का सत्र बुलाना चाहिए ताकि सच्चाई देश के सामने आ सके। उन्होंने ट्वीट किया था, ”देश में संविधान और क़ानून का शासन है।। राजस्थान सरकार गिराने का भाजपाई षड्यंत्र साफ़ है। ये राजस्थान के आठ करोड़ लोगों का अपमान है।” कांग्रेस नेता कहा था, ”राज्यपाल महोदय को विधानसभा सत्र बुलाना चाहिए ताकि सच्चाई देश के सामने आए।

Related Articles