कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज प्रयागराज में चार लोगों की हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिलेंगी

लखनऊ । प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को अपने पुरखों की धरती प्रयागराज के दौरे पर रहेंगी। यहां पर प्रियंका गांधी एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से आहत लोगों से भेंट करेंगी।कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को दिन में करीब तीन बजे प्रयागराज पहुँचेंगी। प्रयागराज पहुंचने के बाद वह सोरांव विधानसभा के गोहरी गांव में फूलचंद पासी के स्वजन से भेंट करेंगी। मजदूरी करने वाले पासी, उनकी पत्नी, बेटे और बेटी की दबंगों ने मंगलवार देर रात कुल्हाड़ी से प्रहार से निर्मम हत्या की दी थी।

इस दौरान नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया। यहां पर स्थानीय दबंगों ने कुछ दिन पहले घर जाकर धमकाया था, फिर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। प्रियंका गाँधी गोहरी पहुँचकर इस नरसंहार में मारे गये लोगों के स्वजन से मिलकर उनका दुख बांटेंगी।प्रियंका गांधी वाड्रा इससे पहले भी लखीमपुर खीरी में आठ लोगों की हत्या के बाद आगरा में थाना में एक की मौत के बाद उनके परिवार के लोगों से मिली थीं। इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस की तरफ से पीडि़त परिवार के लोगों को सांत्वना देने के साथ ही आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई थी। प्रियंका गांधी वाड्रा के आज के प्रयागराज दौरे को लेकर भाजपा के साथ ही अन्य दलों की भी निगाह लगी हुई है।

Related Articles