राज्यपालसत्र बुलाने की नहीं दे रहे हैं अनुमति : गहलोत

नई दिल्ली। राजस्थान हाई कोर्ट के फैसले के बाद राज्य की सियासी हलचल तेज हो गई है। तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलने का समय मांगा है। सीएम की अगुवाई में सभी विधायक राजभवन जाएंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान अशोक गहलोत विधानसभा का सत्र बुलाने पर चर्चा कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक गहलोत राज्यपाल से मुलाकात से पहले प्रसे कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। इससे पहले हाई कोर्ट ने सचिन पायलट खेमें को बड़ी राहत देते हुए स्पीकर सीपी जोशी की तरफ से कांग्रेस के बागी 19 विधायकों को जारी नोटिस पर रोक लगा दी है। हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद विधानसभा स्पीकर बागी विधायकों को अयोग्य नहीं ठहरा पाएंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनका समर्थन कर रहे कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल कलराज मिश्र से समय मांगा है। राज्यपाल ने उन्हें आज दोपहर 12:30 बजे का समय दिया है।

Related Articles