छतरपुर और खजुराहो से मुंबई के के लिए सीधी ट्रेन सेवा 28 से

छतरपुर। उत्तर मध्य रेलवे ने छतरपुर जिले के लिए दो सौगातें देते हुए यात्रियों को खुशबरी दी है। अब छतरपुर और खजुराहो से देा की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए सीधी टे्रन सेवा प्रारंभ होने जा रही है। यह ट्रेन प्रयागराज से मुंबई तक का फेरा करेगी तो वहीं हर सोमवार को एक दूसरी सुपर फास्ट ट्रेन मुंबई से प्रयागराज लौटेगी। इन ट्रेनों के फेरों से कम से कम एक दर्जन शहरों को लाभ मिलेगा। उक्त ट्रेन 28 और 29 नवम्बर से प्रारंभ होने जा रही हैं। इसी तरह 28 नवम्बर से एकबार फिर खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी ट्रेन प्रारंभ हो जाएगी, जिससे राजस्थान तक की यात्रा आसान होगी। उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ मनोज सिंह ने बताया कि ट्रेन संख्या 01903 सुपर फास्ट खजुराहो से मुंबई के लिए यह ट्रेन संख्या 01903 सुपर फास्ट खजुराहो से मुंबई के लिए चलेगी। यह टेे्रन सप्ताह में रविवार को मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ 01094 हर सोमवार को मुंबई से रवाना होगी। इन ट्रेनों में स्लीपर के दो डिब्बे जनरल के लिए 11 डिब्बे सहित एसी डिब्बों को मिलाकर कुल 22 कोच होंगे। ऐसा रहेगा टाइम टेबल : मुंबई एक्सप्रेस सुपर फास्ट हर रविवार को खजुराहो से रात 11.05 बजे रवाना होकर 11.25 बजे छतरपुर पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 5.55 बजे भोपाल, शाम 4.58 बजे नासिक एवं शाम 7.47 बजे कल्याण स्टेशन व रात 8.50 बजे पनवेल स्टेशन मुंबई पहुंचेगी। ट्रेन 1511 किमी की दूरी 27 घंटे 25 मिनट में पूरी करेगी। यह ट्रेन 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। वहीं दूसरी तरफ इस ट्रैक पर दूसरी ट्रेन अगले दिन सोमवार को रात 10.30 बजे मुंबई से रवाना होगी जो एक दिन बाद शाम 7.35 बजे छतरपुर और रात 9.25 बजे खजुराहो पहुंचाएगी।

Related Articles