NTA Exam Update: AIAPGET Result 2026 घोषित, उम्मीदवार अब डाउनलोड कर सकते हैं Score Card और Final Answer Key

NTA Exam Update: AIAPGET 2026 में शामिल अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अंतिम उत्तर कुंजी और स्कोर कार्ड जारी कर दिए हैं, जिन्हें उम्मीदवार ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

NTA Exam Update: आयुष स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित AIAPGET 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने फाइनल आंसर की के साथ उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड भी जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने अंक और अंतिम उत्तर कुंजी देख सकते हैं।

आपत्तियों के निपटारे के बाद जारी हुई अंतिम उत्तर कुंजी

एनटीए ने पहले 4 सितंबर को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। इसके बाद उम्मीदवारों से निर्धारित समय के भीतर आपत्तियां मांगी गई थीं। विशेषज्ञों द्वारा सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम आंसर की तैयार की गई, जिसके आधार पर रिजल्ट जारी किया गया है।

देशभर में आयोजित हुई थी परीक्षा

AIAPGET 2026 परीक्षा 22 अगस्त को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 51 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जबकि लगभग 50 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा देश के 104 शहरों में बनाए गए 205 केंद्रों पर आयोजित हुई थी।

जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर तकनीकी समस्या आने के कारण कुछ उम्मीदवार परीक्षा पूरी नहीं कर पाए थे। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए बाद में अलग से परीक्षा आयोजित की गई थी।

आयुर्वेद और होम्योपैथी में घोषित हुए टॉपर्स

एनटीए ने विभिन्न विषयों के टॉपर्स की सूची भी जारी की है। आयुर्वेद स्ट्रीम में विनोद ने शीर्ष स्थान हासिल किया है, जबकि होम्योपैथी श्रेणी में अय्यामोलिया अक्षया ने पहला स्थान प्राप्त किया है। दोनों उम्मीदवारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने विषय में सर्वोच्च अंक हासिल किए।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/aiapget पर जाएं।
  • Candidate Activity सेक्शन में उपलब्ध रिजल्ट लिंक खोलें।
  • आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर स्कोर कार्ड और फाइनल आंसर की दिखाई देगी।
  • भविष्य की जरूरत के लिए डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।

काउंसलिंग प्रक्रिया कौन कराएगा?

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि वह केवल परीक्षा और परिणाम जारी करने तक सीमित है। प्रवेश प्रक्रिया की काउंसलिंग संबंधित काउंसलिंग प्राधिकरण द्वारा कराई जाएगी। ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग की जिम्मेदारी आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (AACCC) के पास होगी। उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए आधिकारिक काउंसलिंग पोर्टल पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

Related Articles