Hariyana -मुख्यमंत्री से मिले सिरसा से भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर, हुई चुनावी चर्चा

Hariyana -सिरसा संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर शनिवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचारवश भेंट की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर हरियाणा में होने वाले संसदीय चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण विमर्श किया। मुख्यमंत्री से विमर्श के बाद भाजपा नेता ने बताया कि बैठक के दौरान यह तय हुआ कि हरियाणा में सभी दस सीटों पर भाजपा की रिकॉर्ड विजय को लेकर कार्यक्रम किए जाएंगे, जिसमें पार्टी के दिग्गज नेता आमजन के हित व प्रदेश के विकास के लिए बनाई गई अपनी योजनाओं को उनके समक्ष रखेंगे। इसके साथ ही सिरसा संसदीय सीट पर भी बड़ी रैलियां की जाएंगी जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता शिरकत कर भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर के समर्थन में वोटों की अपील करेंगे।

Hariyana -also read-Jharkhand -नौ अप्रैल से वासंतिक नवरात्र की शुरुआत, 17 को रामनवमी

Related Articles