Delhi News: 26 साल के शख्स ने शरीर में जिंक की मात्रा बढ़ाने के लिए 39 सिक्के और 37 चुंबक निगले

Delhi News:आपने अक्सर ऐसा देखा या सुना होगा कि, कई बार बच्चे खेल-खेल में कुछ चीजें अटक लेते हैं, जो कई बार उनकी जान पर बन आती है. कभी कुछ खेलने की चीजें तो कभी पत्थर या सिक्के. अक्सर ऐसे मामले जब सामने आते हैं, तो हैरान कर देते हैं, लेकिन क्या हो जब कोई बच्चा नहीं, बल्कि बड़ा ऐसा जानबूझकर कर रहा हो तो. हाल ही में एक ऐसा ही चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा है, जिसके बारे में जानकर आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे. बताया जा रहा है कि, एक 26 साल के लड़के ने शरीर में जिंक (zinc) की मात्रा बढ़ाने के लिए 39 सिक्के और 37 चुंबक के टुकड़े निगल लिए.

Delhi News:also read –Jharkhand Train Accident -झारखण्ड में बड़ा रेल हादसा, तेज़ ट्रेन यात्रियों को चीरती हुई निकल गई , दो की मौत

Delhi News:शख्स ने इस धारणा के तहत सिक्के और चुंबक निगल लिए कि जिंक बॉडी बिल्डिंग में मदद करता है। यह घटना तब सामने आई जब 26 साल का यह मरीज 20 दिनों से भी ज्यादा समय से बार-बार उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के साथ सर गंगाराम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आया। मरीज कुछ खा भी नहीं पा रहा था। CT स्कैन में शख्स के शरीर में ढेर सारे सिक्के और चुंबक दिखाई दिये, जिससे आंत में रुकावट पैदा हो रही थी। जिसके बाद मरीज की तत्काल सर्जरी की गई। डॉक्टरों ने सर्जरी के दौरान मरीज की छोटी आंत में दो अलग-अलग लूपों में सिक्के और चुंबक देखे। आंतें खोली गईं और सिक्के और चुंबक बाहर निकाले गए। डॉक्टरों ने कहा कि मरीज के पेट से कुल 39 सिक्के (1, 2, 5 रुपये के सिक्के) और 37 चुंबक (हार्ट, राउंड, स्टार, बुलेट और ट्रायंगल शेप के) बरामद किए गए। इलाज के बाद सात दिन तक निगरानी में रखने के बाद मरीज को छुट्टी दे दी गई

Related Articles