जी- 20 समिट को लेकर पर्यटन निदेशालय में चार आईएएस की प्रतिनियुक्ति

रांची। राजधानी रांची में दो-तीन मार्च को झारखंड राज्य में प्रस्तावित जी- 20 समिट की सफलता के लिए चार आईएएस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति अपने कार्यों के अतिरिक्त पर्यटन निदेशालय को दी गयी है। 10 मार्च 2023 तक सभी अधिकारी पर्यटन विभाग में प्रतिनियुक्त रहेंगे।

इनमें संयुक्त सचिव उर्जा विभाग मनीष कुमार, संयुक्त सचिव स्कूली शिक्षा अभिजीत सिन्हा, डीडीसी कोडरमा ऋतुराज, डीडीसी रांची दिनेश कुमार याद हैं। सभी पदाधिकारी निदेशक पर्यटन रांची के मार्गदर्शन पर काम करेंगे।

उल्लेखनीय है कि पहले भी तीन आईएएस अधिकारियों की सेवा मंत्रिमंडल सचिवालय को दी गयी थी। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

Related Articles