भारतीय सेना के चार पूर्व प्रमुख काठमांडू पहुंचे, नेपाली सेना के स्थापना दिवस समारोह में लेंगे हिस्सा

काठमांडू। नेपाली सेना के 260वें स्थापना दिवस पर शनिवार को होने वाले समारोह में भाग लेने के लिए भारतीय सेना के चार पूर्व प्रमुख काठमांडू पहुंच चुके हैं। इनमें विश्वनाथ शर्मा, जोगिंदर जसवंत सिंह, दीपक कपूर और दलवीर सिंह सुहाग शामिल हैं।

नेपाली सेना ने समारोह में भाग लेने के लिए वर्तमान भारतीय सेना प्रमुख सहित 12 लोगों को आमंत्रित किया था। पूर्व प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे के शनिवार को नेपाल आने की बात कही जा रही है। नेपाल के राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी की मौजूदगी में भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख शनिवार को सैनिक मंच टुंडिखेल में आयोजित होने वाले सेना दिवस के मुख्य समारोह में हिस्सा लेंगे।

नेपाली सेना के प्रवक्ता कृष्णप्रसाद भण्डारी का कहना है कि शनिवार सुबह छावनी स्थित वीर स्मारक में होने वाले कार्यक्रम में नेपाल पहुंचे भारतीय सेना के पूर्व सैनिक शामिल होंगे। भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख सैन्य मुख्यालय जंगी अड्डा में 19 फरवरी को नेपाल के प्रधान सेनापति प्रभुराम शर्मा और समकक्ष के साथ मुलाक़ात करेंगे।

महाशिवरात्रि और सेना दिवस के मौके पर भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख उसी दिन शाम को नेपाली सेना के सैन्य मुख्यालय जंगी अड्डा में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

Related Articles