Uttarakhand Politics: हरीश रावत के कदम से बदलेगा उत्तराखंड का सियासी खेल? 2027 चुनाव से पहले बढ़ी हलचल
Uttarakhand Politics: चंदन सिंह जीना मामले के बीच हरीश रावत के पद छोड़ने की पेशकश ने उत्तराखंड की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। इसका असर 2027 चुनावी समीकरणों पर पड़ सकता है।
Uttarakhand Politics: उत्तराखंड की राजनीति में उस समय नई चर्चा शुरू हो गई जब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस संगठन के महत्वपूर्ण पदों से हटने की इच्छा जाहिर की। यह फैसला ऐसे समय आया है जब उनके करीबी माने जाने वाले चंदन सिंह जीना पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है।



