AI बताएगा कौन सा मैसेज हो सकता है फर्जी
नए अपडेट के तहत Pixel डिवाइस अब संदिग्ध चैट और मैसेज की पहचान करने में सक्षम होंगे। यदि किसी बातचीत में धोखाधड़ी की आशंका होगी, तो यूजर को जवाब देने से पहले ही स्क्रीन पर चेतावनी दिखाई दे सकती है।
यह फीचर Gboard के साथ काम करता है और कई अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर भी संदिग्ध गतिविधियों को पहचानने में मदद करता है।
नोटिफिकेशन खुलने से पहले मिलेगी चेतावनी
Google ने सुरक्षा को एक कदम आगे बढ़ाते हुए नोटिफिकेशन लेवल पर भी Scam Protection जोड़ा है। अब कुछ संदिग्ध संदेशों के नोटिफिकेशन पर ही चेतावनी दिखाई दे सकती है, जिससे यूजर सतर्क रह सके।
कंपनी ने इस सुविधा को भारत समेत कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उपलब्ध कराने की घोषणा की है।
महत्वपूर्ण कॉन्टैक्ट्स तक आसान पहुंच
Pixel VIPs फीचर को भी अपडेट किया गया है। अब यूजर्स अपने पसंदीदा और जरूरी कॉन्टैक्ट्स को होम स्क्रीन पर जोड़ सकते हैं। इसके जरिए कॉल और मैसेज की सुविधा एक टैप में उपलब्ध होगी।
इसके साथ ही जरूरी नोटिफिकेशन को अलग पहचान देने के लिए नए विजुअल इंडिकेटर्स भी जोड़े गए हैं।
स्क्रीन टाइम कंट्रोल में मदद करेगा नया टूल
Google ने Pause Point फीचर को अब पुराने Pixel मॉडल्स तक भी पहुंचा दिया है। यह फीचर ऐसे ऐप्स को खोलते समय कुछ सेकंड का रुकावट संदेश दिखाता है जिन्हें यूजर बार-बार इस्तेमाल करता है।
कंपनी का मानना है कि इससे लोगों को डिजिटल आदतों पर बेहतर नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी।
चरणबद्ध तरीके से मिल रहा अपडेट
Google के मुताबिक Pixel Drop अपडेट सभी योग्य डिवाइसों तक धीरे-धीरे पहुंचाया जा रहा है। अपडेट मिलने पर यूजर्स को सिस्टम नोटिफिकेशन के जरिए जानकारी दी जाएगी। नए फीचर्स का उपयोग करने के लिए डिवाइस और ऐप्स को नवीनतम संस्करण पर अपडेट रखना जरूरी होगा।