MaryKom: मैरी कॉम हुईं भावुक, बोलीं- मणिपुर के लिए कुछ नहीं कर पाई, खुद को बताया बेबस
Mary Kom: मुंबई। ओलंपिक पदक विजेता और स्टार बॉक्सर मैरी कॉम ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में मणिपुर के हालात को लेकर अपनी भावनाएं साझा कीं। बातचीत के दौरान वह भावुक नजर आईं और अपने राज्य की स्थिति पर चिंता जताई।
कनिका मान से बात करते हुए मैरी कॉम ने कहा कि उन्होंने खेल के माध्यम से देश का नाम रोशन किया, लेकिन मणिपुर के लिए वह कुछ खास नहीं कर सकीं। उन्होंने कहा कि राज्य में शांति और एकता बनी रहनी चाहिए और सभी समुदायों को मिलकर रहना चाहिए।
मैरी कॉम ने खुद को बेबस बताते हुए कहा कि मणिपुर में लंबे समय से हालात चिंताजनक हैं, लेकिन वह स्थिति बदलने के लिए कोई बड़ा कदम नहीं उठा सकीं। इस बात का उन्हें दुख और अफसोस है।
शो के दौरान मैरी कॉम ने अपनी निजी जिंदगी का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि तीन बेटों के बाद बेटी की इच्छा पूरी करने के लिए उन्होंने एक बच्ची को गोद लिया था।
written by Siddhi Srivastava



