खराब सेहत के चलते जापानी पीएम ने दिया इस्तीफा, लग चुका है भ्रष्टाचार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री शिंजों आबे के चाहने वालों को उस समय बड़ा झटका लगा जब उन्होंने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। दरसअल जापान के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने खराब स्वास्थ्य के चलते इस्तीफा दे दिया। एक जापानी न्यूज एजेंसी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री शिंजो आबे अपनी खराब सेहत की वजह से से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। खबरों के मुताबिक प्रधानमंत्री शिंजो आबे पेट की बीमारी से परेशान चल रहे हैं। 

 खबरों के मुताबिक बीते एक सप्ताह में प्रधानमंत्री शिंजो आबे हफ्ते में 2 बार अस्पताल जा चुके हैं। वह पिछली बार  अस्पताल में 7 घंटे तक एडमिट थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें शिंजो आबे का कार्यकाल सितंबर 2021 में खत्म होने वाले हैं। इसके अलावा जापानी पीएम शिंजो आबे की कोरोना वायरस को सही ढंग से हैंडल न करने के लिए भी आलोचना हो रही थी।
 
आपको बता दें शिंजो आबे जापान पहले ऐसे प्रधानमंत्री है जो सबसे ज्यादा लम्बे समय तक इस पद पर रहे हैं। अपना दूसरा कार्यकाल खत्म होते ही वह 8 साल तक जापान की सत्ता संभालने वाले प्रधानमंत्री बनने वाले थे। बता दें कुछ दिनों उनकी पार्टी पर भ्रष्टाचार में शामिल होने के भी आरोप लग रहे थे।

Related Articles