सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी

30 जुलाई को कराया गया था भर्ती

नई दिल्ली।कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल ने बताया कि रविवार दोपहर एक बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार होने के बाद डिस्चार्ज करने का फैसला किया गया। उन्हें पेट में संक्रमण के कारण परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था इससे पहले शुक्रवार को गंगा राम अस्पताल की तरफ से बताया गया था कि सोनिया गांधी की कई तरह की जांच की गई है। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्हें बृहस्तिवार को शाम सात बजे गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रशासन के अनुसार उन्हें रूटीन जांच के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था।

Related Articles