दिल्ली के पानी में अमोनिया का स्तर बढ़ा

कई इलाकों में जलापूर्ति होगी प्रभावित

नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के उपाध्यक्ष और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा ने सोमवार को बताया कि हरियाणा से छोड़े जा रहे पानी में अमोनिया का स्तर बढ़ने के कारण पश्चिमी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, मध्य दिल्ली और दक्षिण दिल्ली के कुछ हिस्सों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होगी। राघव चड्ढा ने ट्वीट कर कहा कि हरियाणा से छोड़े जा रहे पानी में प्रदूषक तत्वों (अमोनिया का स्तर) बढ़ने के कारण पश्चिमी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, मध्य दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि हम जल्द से जल्द सामान्य जलापूर्ति बहाल करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने लोगों से पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने का भी आग्रह किया। शुक्रवार को भी जल बोर्ड ने वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी की आपूर्ति कम कर दी थी क्योंकि यमुना नदी में प्रदूषक तत्वों का स्तर काफी बढ़ गया है।डीजेबी के एक अधिकारी ने कहा कि हरियाणा ने भारी बारिश के बाद नालों के गेट खोल दिए हैं जिसके ठहरे हुए पानी में प्रदूषक तत्वों की मात्रा अधिक है। अधिकारियों ने बताया कि वजीराबाद बैराज के ऊपरी क्षेत्र से फैक्ट्रियों से निकलने वाली पानी से भी नदी में प्रदूषक तत्व का स्तर बढ़ गया है। वहीं, दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि हरियाणा की तरफ से प्रदूषित पानी छोड़ा जा रहा है। इंडस्ट्रियल कचरा होने की वजह से उसमें अमोनिया अधिक है।88ppm के करीब अमोनिया होना चाहिए जो 2ppm के करीब है। इसकी वजह से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट प्रभावित हुए हैं और पानी की सप्लाई 25% कम हुई है। उन्होंने कहा कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स को बंद नहीं किया जाएगा, उनकी दक्षता को थोड़ा कम किया गया है ताकि पानी में अमोनिया का शोधित किया जा सके।

Related Articles