पति हर्ष के साथ देवदास और पारो लुक में नजर आईं भारती

नई दिल्ली ! कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आते हैं। दोनों ही कई बार शो में एक साथ दिखाई दे चुके हैं। यह कपल टीवी जगत के लोकप्रिय जोड़ी में से एक है। दोनों डांस रियलिटी शो, इंडियाज बेस्ट डांसर को होस्ट कर रहे हैं। इस शो में गीता कपूर, टैरेंस लुईस और मलाइका अरोड़ा बतौर जज के रूप में शामिल हैं। इस शो के दौरान भारती और उनके पति देवदास और पारो के गेटअप में दिखाई दिए।
डांस रियलिटी शो बॉलीवुड जगत को श्रद्धांजलि दे रहा है। इस दौरान उसके होस्ट भारती और हर्ष पारो और देवदास के लुक में नजर आए। देवदास और पारो को काल्पनिक दुनिया में प्रेमी के रूप में माना जाता है। बॉलीवुड भी देवदास और पारो के प्यार से दूर नहीं रह सका है और दो फिल्में बनाई हैं। पहली फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई थी, जिसमें दिलीप कुमार, सुचित्रा सेन और व्यजंथीमाला थीं। इसके अलावा साल 2002 में संजय लील भंसाली ने शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित को लेकर देवदास फिल्म बनाई। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया। कॉमेडियन और होस्ट भारती ने पारो की तरह ड्रेस पहनी, जिसमें वह काफी खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। उन्होंने अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ‘इंडियाज बेस्ट डांसर दे रहा है बॉलीवुड को ट्रिब्यूट और हम बने हैं पारो-देवदास।’

Related Articles