Ravi Kishan Song: वायरल मीम से बना म्यूजिक ट्रैक! रवि किशन का ‘Money Follows Brother’ सॉन्ग टीजर इंटरनेट पर छाया
Ravi Kishan Song: अभिनेता और सांसद रवि किशन एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गए हैं। अपने वायरल डायलॉग ‘Money Follows Brother’ से इंटरनेट पर छाने वाले रवि किशन अब उसी मीम को एक म्यूजिक ट्रैक के रूप में लेकर आ रहे हैं। गाने का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
रवि किशन का यह डायलॉग पिछले कई महीनों से रील्स, मीम्स और शॉर्ट वीडियो में खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। अब उन्होंने इस लोकप्रियता को नए अंदाज में भुनाते हुए इसे गाने का रूप दे दिया है। टीजर में रवि किशन का एनर्जेटिक अंदाज और स्टाइलिश प्रस्तुति देखने को मिल रही है।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी ने लिखा, “इंटरनेट पर अब कुछ भी संभव है”, तो किसी ने मजाक में कहा, “GTA 6 से पहले ये रिलीज हो गया”। कई फैंस इसे रवि किशन का सबसे अनोखा प्रोजेक्ट बता रहे हैं।
हाल ही में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में अपने किरदार से सुर्खियां बटोरने वाले रवि किशन लगातार नए प्रयोग कर रहे हैं। यही वजह है कि उनका हर नया कंटेंट चर्चा का विषय बन जाता है।
फिलहाल, गाने का पूरा वर्जन रिलीज होना बाकी है, लेकिन टीजर ने ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। अब सभी की नजरें इसके आधिकारिक लॉन्च पर टिकी हैं।
written by Siddhi Srivastava



