Ramayan Movie: फिल्म ‘रामायण’ का नया गाना ‘मंगल रंग’ आउट: पर्दे पर दिखी श्रीराम और माता सीता के अटूट प्रेम की झलक

Ramayan Movie: ए. आर. रहमान के सुरम्य संगीत और अरिजीत-श्रेया की जुगलबंदी से सजे गाने ने जीता दिल; 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगा पहला पार्ट।

Ramayan Movie: निदेशक नितेश तिवारी की ऐतिहासिक और महाकाव्यात्मक फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। इसी उत्सुकता के बीच निर्माताओं ने फिल्म का एक और भावनात्मक व भव्य गाना ‘मंगल रंग’ आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। गाने के रिलीज होते ही इंटरनेट पर भगवान श्री राम और माता सीता के पावन रिश्ते और अनूठे प्रेम की झलक छाया हुआ है।

भव्य स्वयंवर और विवाह से लेकर वनवास तक के विजुअल्सटी-सीरीज के यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुए इस गाने में अयोध्या के राजसी वैभव, स्वयंवर की भव्यता, राम-सीता के विवाह के पावन क्षणों और उसके बाद वनवास के संघर्ष भरे दिनों के बेहद खूबसूरत दृश्य पिरोए गए हैं। दृश्यों में भगवान राम के रूप में धनुष-बाण और तलवार धारण किए वीरता भरे अंदाज के साथ-साथ उनके सौम्य रूप को भी दिखाया गया है। यह गाना हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में एक साथ लॉन्च हुआ है।

संगीत जगत की दिग्गज हस्तियों का अनूठा संगमइस भक्ति और प्रेम से सराबोर गाने को इंडस्ट्री के सबसे बड़े दिग्गजों ने मिलकर तैयार किया है:

  • संगीत: ऑस्कर विजेता ए. आर. रहमान

  • हिंदी बोल: मशहूर कवि डॉ. कुमार विश्वास

  • आवाज: अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल (हिंदी वर्जन)दक्षिण भारतीय भाषाओं के संस्करणों में अभय जोधपुरकर, अरमान मलिक, बैला शेंडे जैसे प्रमुख गायकों ने स्वर दिए हैं।

महाकाव्य की रिलीज और स्टार कास्टफिल्म में रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (माता सीता), रॉकिंग स्टार यश (रावण), सनी देओल (हनुमान) और रवि दुबे (लक्ष्मण) मुख्य भूमिकाओं में हैं।

नमित मल्होत्रा के ‘प्राइम फोकस स्टूडियोज’, 8 बार ऑस्कर विजेता ‘DNEG’ और यश की ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ द्वारा निर्मित यह दो-भागों की मेगा प्रोजेक्ट फिल्म है। फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को और दूसरा भाग दिवाली 2027 के अवसर पर विश्वभर के सिनेमाघरों में IMAX फॉर्मेट में प्रदर्शित किया जाएगा।

Related Articles