Community Event: पंडिला में विश्वकर्मा समाज का भव्य आयोजन, शोभायात्रा के साथ मनाया गया पूजनोत्सव

Community Event: वीरभानपुर से पांडेश्वर नाथ धाम तक निकली शोभायात्रा, पूजा-अर्चना के बाद सामाजिक परिचर्चा और विशाल भंडारे का आयोजन

Community Event: विश्वकर्मा समाज की ओर से पंडिला स्थित पांडेश्वर नाथ धाम में भगवान विश्वकर्मा पूजनोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वीरभानपुर से धाम तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मुन्ना विश्वकर्मा और अमरनाथ विश्वकर्मा के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ पांडेश्वर नाथ धाम पहुंची। यहां भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की गई। इसके बाद सामाजिक परिचर्चा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. बिंदू विश्वकर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण और तकनीकी कौशल के प्रतीक हैं। डॉ. सुनील विश्वकर्मा ने श्रम और हुनर के सम्मान को इस पर्व की विशेष पहचान बताया। उप निदेशक कृषि पवन विश्वकर्मा ने समाज की एकता और परंपराओं को मजबूत करने में ऐसे आयोजनों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

विशिष्ट अतिथि अनिल विश्वकर्मा ने सामाजिक सहयोग और संगठन की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं संतोष विश्वकर्मा ने नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने की बात कही। पंकज मनु ने युवाओं की सक्रिय भागीदारी को समाज के लिए सकारात्मक संकेत बताया। कार्यक्रम का संचालन राम मूरत विश्वकर्मा ने किया।

इस अवसर पर डॉ. बिंदू विश्वकर्मा द्वारा अतिथियों को भगवान विश्वकर्मा का चित्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में स्वामी लव पांचाल, लता विश्वकर्मा, पुष्पा विश्वकर्मा, पंकज विश्वकर्मा, संदीप विश्वकर्मा, ईश्वर चंद्र विश्वकर्मा, कमलेश शर्मा, आकाश, डॉ. वंशराज, डॉ. अमित, मनोज पांडेय, दूधनाथ पटेल, रामअचल यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों और स्थानीय नागरिकों का योगदान रहा।

Related Articles