पीड़ितों की जुबानी, होटल लेवाना में आगजनी के बाद घुटने लगा था दम

लखनऊ। हजरतगंज मदन मोहन मालवीय मार्ग स्थित होटल लेवाना सुईट में आज भीषण आग लग गई। करीब दो घंंटे तक फायर ब्रिगेड की टीम नहीं पहुंची। घंटो बाद पहुंचे दमकल कर्मियों का रेस्‍क्‍यू आपरेशन जारी है। अभी भी कई लोग फंसे बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक दस लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। जिसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं।हालांकि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। मौके पर जिलाधिकारी मौजूद हैं। वहीं सिविल अस्‍पताल में मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मरीजों का हाल जानने पहुंचे हैं। अस्‍पताल में मरीजों को देखने के बाद डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक होटल पहुंचे। हम आपको कुछ तस्‍वीरें साझा करने जा रहे हैं जिसमें आप मरीजों की हालत जान सकते हैं। होटल लेवाना पर सुबह से भीड़ लगी है। रेस्‍क्‍यू आपरेशन जारी है। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार भी मौके पर पहुंचे हैं। सिविल अस्‍पताल में मरीजों को देखने के बाद डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक भी होटल पहुंचे। होटल में रुकी मोना का कहना है कि वह दिल्‍ली से आई हैं। सुबह जब सोकर उठी तो देखा पूरे कमरे में धुआं भरा था। तीसरी मंजिल पर रुकी माेना किसी तरह कांच तोड़कर बाहर आईं। उन्‍हें सांस लेने में दिक्‍कत हो रही है।पर्यटकों के साथ-साथ होटल के कर्मचारी भी हादसे का शिकार हो गए हैं। कर्मचारी पूरी तरह से सदमे में है। अस्‍पताल में बेड खाली कराएं गए हैं।नोएडा से आए अंश कौशिक ने बताया कि सुबह आठ बजे रूम में धुआं ही भरा था। बस किसी तरह जान बची है। खिड़की की मदद से हम सबको निकाला गया है। सांस लेने में दिक्‍कत आ रही है। आक्‍सीजन लगाया गया है।

Related Articles