फिगर-8 रैपिंग है सबसे आसान तरीका
ईयरफोन को रखने से पहले उसकी तार को आठ (Figure-8) के आकार में लपेटना एक प्रभावी उपाय माना जाता है। इस तकनीक से तार पर दबाव कम पड़ता है और वह जेब में इधर-उधर घूमकर उलझती नहीं है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर ईयरफोन तुरंत इस्तेमाल के लिए तैयार रहता है।
फोन के साथ रखें व्यवस्थित
अगर आप हमेशा ईयरफोन और मोबाइल साथ रखते हैं, तो तार को फोन के चारों ओर हल्के हाथ से लपेट सकते हैं। इससे ईयरफोन अलग से बैग या जेब में फैलता नहीं है और सुरक्षित रहता है। हालांकि, वायर को जरूरत से ज्यादा टाइट नहीं करना चाहिए।
बाइंडर क्लिप भी बन सकती है समाधान
ऑफिस या घर में मिलने वाली साधारण बाइंडर क्लिप भी ईयरफोन को व्यवस्थित रखने में मदद कर सकती है। तार को मोड़कर क्लिप से पकड़ दें। इससे वह खुलकर उलझेगी नहीं और निकालने में भी आसानी होगी।
पुराने कार्ड का करें इस्तेमाल
बेकार पड़े किसी प्लास्टिक कार्ड को ईयरफोन होल्डर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। कार्ड पर छोटे कट लगाकर ईयरबड्स फिक्स करें और वायर को उसके चारों ओर लपेट दें। यह तरीका यात्रा के दौरान काफी सुविधाजनक साबित हो सकता है।
तार उलझ जाए तो जल्दबाजी न करें
यदि ईयरफोन की वायर पहले से उलझ गई है, तो उसे जोर लगाकर खींचने की गलती न करें। किसी समतल जगह पर रखकर धीरे-धीरे गांठों को खोलें। इससे अंदर की वायरिंग सुरक्षित रहती है और ईयरफोन खराब होने का खतरा कम हो जाता है।
ईयरफोन की लाइफ भी बढ़ेगी
विशेषज्ञों का मानना है कि सही तरीके से स्टोर किया गया ईयरफोन लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन करता है। इसलिए छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके आप न केवल तार उलझने की समस्या से बच सकते हैं, बल्कि अपने ईयरफोन की उम्र भी बढ़ा सकते हैं।