Bihar Politics: विधान परिषद चुनाव की उम्मीदवार सूची पर रोहिणी आचार्य का तंज, बोलीं- संघर्ष करने वालों की अनदेखी उचित नहीं
Bihar Politics: RJD की उम्मीदवार सूची पर रोहिणी आचार्य का निशाना, पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी का लगाया आरोप
Bihar Politics: बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) द्वारा उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाने के बाद पार्टी के भीतर असंतोष की चर्चा शुरू हो गई है। लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर पार्टी की चयन प्रक्रिया पर अप्रत्यक्ष रूप से सवाल खड़े किए हैं।



