YoganandPujari: 7 साल से फरार मानव तस्करी मामले का आरोपी दबोचा गया, दुबई भेजने के नेटवर्क का खुलासा

Yoganand Pujari:

मुंबई क्राइम ब्रांच ने मानव तस्करी से जुड़े एक पुराने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी योगानंद पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कई वर्षों से फरार था और उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था।

जांच एजेंसियों का आरोप है कि आरोपी फर्जी वीजा, एयर टिकट और अन्य दस्तावेजों के जरिए लोगों को विदेश भेजने के नेटवर्क से जुड़ा था। मामले की जांच के दौरान पहले गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों से पूछताछ में उसका नाम सामने आया था।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के विदेश भेजे गए कुछ लोगों और अन्य सहयोगियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला वर्ष 2019 में सामने आया था, जब एक यात्री के दस्तावेजों में कथित गड़बड़ी मिलने के बाद जांच शुरू हुई थी। अब पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।

written by Sidhhi Srivastava

Related Articles