MohsinRaza: मोहसिन रजा बने यूपी अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष, योगी सरकार ने 9 नियुक्तियों को दी मंजूरी

Mohsin Raza:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व मंत्री और भाजपा नेता मोहसिन रजा को राज्य अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सरकार ने आयोग में अध्यक्ष समेत कुल 9 नियुक्तियों को मंजूरी दी है। सभी सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।

मोहसिन रजा के साथ संदीप जैन, अंशुमान कुमार सिंह मैसी, सरदार हनप्रीत सिंह बेदी, मोहम्मद असलम, सरदार परविंदर सिंह, नेहा खान, सैय्यद सेराज अब्बास रिजवी और रूमाना सिद्दीकी को सदस्य बनाया गया है।

मोहसिन रजा भाजपा के प्रमुख मुस्लिम चेहरों में गिने जाते हैं। वह योगी सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं और विधान परिषद के सदस्य भी रहे हैं। राजनीति में आने से पहले वह उत्तर प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी क्रिकेट भी खेल चुके हैं।

साल 2013 में भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने पार्टी प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाली थी। राजनीतिक जानकार इस नियुक्ति को भाजपा के अल्पसंख्यक संपर्क अभियान के लिहाज से महत्वपूर्ण मान रहे हैं।

written by Siddhi Srivastava

Related Articles