Related Articles

November 4, 2026
22
Uttar Pradesh: आर. बी. थापा और ललित रायजादा के निधन पर विधानसभा मीडिया सेंटर में शोक सभा आयोजित

November 4, 2026
16
Prayagraj News:उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय, सूबेदारगंज, प्रयागराज में दिनांक 10 सितम्बर 2025 को “एकीकृत पेंशन योजना (यूनिफाइड पेंशन स्कीम)” विषय पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला का आयोजन वरिष्ठ उप महाप्रबंधक हिमांशु बडोनी के निर्देशन तथा उप महाप्रबंधक (सामान्य) नितेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। कार्य अध्ययन अधिकारी सुनील कुमार गुप्त ने कार्यशाला का नेतृत्व किया।
शुभारंभ वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कार्यशाला के व्याख्याता श्री पुनाराम साहू, चैनल हेड, आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड को पौधा भेंटकर किया गया।
कार्यशाला में प्रयागराज, झाँसी और आगरा मंडल के अलावा मुख्यालय एवं वर्कशॉप के कर्मचारियों ने भाग लिया।
व्याख्याता श्री पुनाराम साहू एवं उनकी टीम के सदस्य श्री सिंघल, जोनल हेड (नार्थ) ने कर्मचारियों को भारत सरकार द्वारा लागू की गई राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के तहत एकीकृत पेंशन योजना (यूनिफाइड पेंशन स्कीम) संचालन विनियम, 2025 की प्रमुख विशेषताओं से अवगत कराया।
इस दौरान प्रतिभागियों को क्वालीफाइंग सर्विस, एवरेज पे, पार्शियल विथड्रॉल, इंडिविजुअल कॉर्पस, बेंचमार्क कॉर्पस, लम्प-सम पेमेंट, एश्योर्ड पेआउट, मंथली पेआउट सहित विभिन्न कैलकुलेशन (अनुसूची-III और V में वर्णित) के बारे में विस्तार से समझाया गया।
कार्यक्रम का समापन मुख्य कार्य अध्ययन निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।
कार्यशाला का संचालन और प्रबंधन मुख्य कार्य अध्ययन निरीक्षक मनदीप कुमार, मुख्य कार्यालय अधीक्षक शशिप्रभा वर्मा तथा कार्य अध्ययन निरीक्षकों मिथिलेश कुमार एवं दिवाकर गुप्ता ने किया।

