गुरुग्राम की उस पॉश सोसायटी की खूबियां, जिसमें कुछ दिन रहेंगी कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी गुरुग्राम शहर की सबसे पॉश सोसायटी डीएलएफ अरालियाज वाले अपने घर में शिफ्ट हो जाएंगी

नई दिल्ली/गुरुग्राम। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रियंका गांधी दिल्ली का सरकारी बंगला छोड़कर जल्द ही हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित पॉश इलाके डीएलएफ में शिफ्ट होने जा रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का सरकारी बंगला छोड़ने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुग्राम शहर की सबसे पॉश सोसायटी यानी सेक्टर 42 स्थित डीएलएफ अरालियाज वाले अपने घर में शिफ्ट हो जाएंगी। यहां पर वह अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ रहेंगी। बताया जा रहा है कि यहां पर बच्चे भी साथ ही रहेंगे। गौरतलब है कि गुरुग्राम की अरालियाज सोसायटी शहर की 2 प्रमुख पॉश सोसायटियों में से एक है। पहली चर्चित सोसायटी मंगोलियाज है, उसमें भी बड़े दिक्कत नेता और रईश लोग रहते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में सुजान सिंह पार्क के पास स्थित प्रियंका गांधी वाड्रा के घर में फिलहाल मरम्मत का काम जारी है। प्रियंका गांधी के करीबियों के मुताबिक, गुरुग्राम में प्रियंका गांधी अगले कुछ दिनों के लिए ही रहेंगी, इसके बाद वह दोबारा दिल्ली में आकर रहेंगी। यहां पर बता दें कि एसपीजी सुरक्षा के चलते 1997 से कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को नई दिल्ली इलाके में लोधी एस्टेट का 35 नंबर सरकारी बंगला अलॉट हुआ था। कुछ महीने पहले एसपीजी सुरक्षा हटा कर जेड+ कर दिया गया है। ऐसे में एसपीजी सुरक्षा हटने के बाद 1 जुलाई को केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने उन्हें 31 जुलाई तक यानी एक महीने में सरकारी घर खाली करने का नोटिस दिया था। इसके बाद प्रियंका गांधी का अब हर हाल में यह बंगला खाली करना होगा।

Related Articles