महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में तेजी

नयी दिल्ली, 20 अगस्त
देश में वैश्विक महामारी कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में कोरोना के 3808 सक्रिय मामलों में तेजी आयी है जबकि बिहार में 1146 सक्रिय मामले घटे है।

इसी के साथ महाराष्ट्र में सक्रिय मामले बढ़कर 160,728 हो गए है तथा 346 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 21,033 हो गया जबकि अबतक 446,881 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं बिहार में लगातार सक्रिय मामलों की संख्या घटी है और यह संख्या अब 27546 पर पहुंच गयी हैं तथा अबतक 84404 लोग स्वस्थ हो चुके है। कोरोना से दूसरे नंबर पर सबसे अधिक प्रभावित तमिलनाडु में कोरोना के 705 सक्रिय मामले कम होने के बाद 53155 रह गए हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 69,652 नये मामले सामने आये तथा 977 लोगों की इस बीमारी से मौत हो गयी। नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 28,36,925 हो गया जबकि मृतकों की संख्या 53,866 हो गयी। इस दौरान 58,793 मरीज स्वस्थ हुए , जिन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। अब तक 20,96,664 लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं। संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने के साथ सक्रिय मामलों की संख्या 9881 बढ़ी है। देश में अभी सक्रिय मामलों की संख्या 6,86,395 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:-

राज्य……………………सक्रिय……..स्वस्थ……….मौत

अंडमान-निकोबार—–1045——1529——30

आंध्र प्रदेश———86725—226372—- 2906

अरुणाचल प्रदेश——-923——2022——–5

असम————-23756—- 60348—- -213

बिहार————-27546—-84404——487

चंडीगढ़————–1014—– 1351——-31

छत्तीसगढ़———–6139—–11185——161

दादरा- नगर हवेली

दमन-दीव————389——1604——–2

दिल्ली————-11137— 140767—- 4235

गोवा————– 3838—— 8713—– 124

गुजरात———– 14282—– 64823—- 2837

हरियाणा———– 7307—– 42056—– 567

हिमाचल प्रदेश—— 1400——- 2992—— 19

जम्मू-कश्मीर——- 6965——- 22497—- 572

झारखंड———- 9638——– 16175—– 277

कर्नाटक——— 81113——- 164150—- 4327

केरल———– 17442——— 32607—- 182

लद्दाख———— 633———– 1397—– 17

मध्य प्रदेश——- 10717——— 36475— 1159

महाराष्ट्र——– 160728——– 446881–21033

मणिपुर———– 1973———- 2885—– 18

मेघालय———– 806———– 694—— 6

मिजोरम———- 489———— 384—— 0

नागालैंड——— 1844———–1706—— 8

ओडिशा———19814——— 46936—– 372

पुड्डुचेरी———- 3309———- 5312—– 129

पंजाब———- 12460——— 22703—– 921

राजस्थान——– 14416 ——– 49963—– 910

सिक्किम———- 440———– 789——- 3

तमिलनाडु—— 53155——- 296171—–6123

तेलंगाना——– 21509——- 75186—— 729

त्रिपुरा———– 2205——— 5565——- 65

उत्तराखंड——– 3915——– 9132—— 178

उत्तर प्रदेश—— 49645——- 115227—– 2638

पश्चिम बंगाल— 27678——— 95663——2581

कुल———-686395——-2096664—- 53866

Related Articles