राष्ट्रीय शिक्षा नीति-गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और जवाबदेही सुनिश्चित करेगा

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आयोजित एक वेबिनार में भाग लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह सभी शिक्षा स्तरों पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और जवाबदेही सुनिश्चित करेगा।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी हितधारकों को जल्द ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 नाम की किताब मिलेगी। बता दें कि नई शिक्षा नीति के अमल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रुख के बाद शिक्षा मंत्रालय अब नीति को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए पूरी शिद्दत से जुट गया है। मंत्रालय ने राज्यों के साथ चर्चा शुरू कर दी है। इसे सिर्फ चर्चा तक ही सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि सभी राज्यों से इसके अमल का एक प्लान मांगा जाएगा।

Related Articles