यूपी में तीन जुलाई तक गरज-चमक संग बारिश की चेतावनी

लखनऊ में यलो अलर्ट जारी

लखनऊ। प्रदेश में मानसून दस्तक दे चुका है। पूर्वांचल के जिलों में जोरदार बारिश हुई है। आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी, गोरखपुर, बस्ती, उरई समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में तीन जुलाई तक प्रदेश में गरज चमक के साथ तूफान की चेतावनी जारी की है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत प्रदेश भर में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। तीन जिलों में रेड अलर्ट : गुरुवार को प्रदेश भर में भारी वर्षा के साथ बदायूं, फर्रुखाबाद और कन्नौज में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग में इन जिलों में अति भीषण बारिश के साथ जलभराव और जानमाल की क्षति की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 12 जिलों में भारी वर्षा के लिए आरेंज अलर्ट और 15 जिलों में गरज चमक और तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। सर्वाधिक तापमान आगरा में 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य अधिकतर जिलों में तापमान 35 डिग्री से कम रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान गोरखपुर में 24.0 डिग्री सेल्सियस और वाराणसी में 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।इन जिलों में अलर्ट जारी आरेंज अलर्ट : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ललितपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, जालौन, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, मैनपुरी, एटा और कासगंज में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ भारी बारिश के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
येलो अलर्ट : चित्रकूट, बांदा, रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल में गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles