OnePlus, Samsung समेत भारत में मिलने वाले 32 इंच के बेस्ट Android स्मार्ट TV, जानें कीमत

नई दिल्ली, 32 इंच से 43 इंच से 55 इंच तक, आपको भारत में अलग-अलग स्क्रीन साइज और कीमतों वाले स्मार्ट TV मिल जाएंगे। अगर आप भी एक बजट और 32 इंच तक में स्मार्ट TV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए टॉप स्मार्ट TV ऑप्शन लेकर आए है जिन्हें आप भारत में 20,000 रुपये में खरीद सकते हैं। इस लिस्ट में Xiaomi, OnePlus, Realme और Samsung जैसे ब्रांड ऑप्शन शामिल हैं।

Xiaomi Mi TV 4A Horizon 

Mi TV 4A होराइजन एडिशन का 32 इंच वाला वेरिएंट HD रेडी डिस्प्ले के साथ आता है जिसका रिजॉल्यूशन 1,368×768 पिक्सल है। इस TV में 20W स्पीकर के साथ DTS-HD तकनीक भी दी गई है। यह टीवी Android TV 9.0 आधारित पेचवॉल पर चलता है। यह Mali-450 GPU, 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज के साथ क्वाड-कोर प्रोसेसर से संचालित है। भारत में Mi TV 4A होराइजन एडिशन के 32 इंच वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये से शुरू होती है।

Samsung HD Ready LED TV

सैमसंग का 32 इंच का HD रेडी LED TV 60Hz की रिफ्रेश रेट और 1366×768 के रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। कंपनी की ओर से 1 साल की वारंटी के साथ Android स्मार्ट TV 16,700 रुपये में उपलब्ध है। इस LED टीवी पर कनेक्टिविटी ऑप्शन में HDMI, USB और VGA शामिल हैं। इसमें 178 डिग्री व्यूइंग एंगल, वाइड कलर एन्हांसर, हाइपर रियल पिक्चर इंजन और कई अन्य विशेषताएं हैं।

Sony 32 Inch LED HD Ready TV

सोनी का यह स्मार्ट TV HD रेडी है और 1366 x 768 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है। यह एक्स-प्रो प्रोटेक्शन प्रो से लैस है जो इसे नमी और सर्किट आउटेज से बचाता है। बजट के अनुकूल इस स्मार्ट TV की कीमत 19,999 रुपये है।

Realme Smart TV Neo

Realme ने हाल ही भारत में अपने स्मार्ट टीवी का अनावरण किया, Realme स्मार्ट टीवी नियो 20,000 रुपये की कीमत में आता है। Android TV 14,999 रुपये की किफायती कीमत पर उपलब्ध है और 3 अक्टूबर से बिक्री पर जाएगा। आप Realme.com और Flipkart पर Realme स्मार्ट TV Neo खरीद सकते हैं। नए लॉन्च किए गए Android स्मार्ट TV में प्रीमियम बेजल-लेस LED डिस्प्ले, डॉल्बी ऑडियो, सिनेमाई अनुभव और कई अन्य स्मार्ट फीचर्स के साथ 32 इंच (80 सेमी) है।

OnePlus 32Y1

किफायती OnePlus TV Y1 ऑक्सीजन प्ले, वनप्लस कनेक्ट जैसे कई एडवांस फीचर्स के साथ आता है। OnePlus का स्मार्ट टीवी DCI-P3 रंग सरगम के 93 प्रतिशत कवरेज की पेशकश करता है और गामा इंजन, एंटी-अलियासिंग, शोर में कमी, डायनामिक कंट्रास्ट और कलर स्पेस मैपिंग के साथ आता है। यह सिर्फ 18,999 रुपये में उपलब्ध है। इस Android स्मार्ट टीवी को खरीदते समय कंपनी कई अन्य ऑफर्स भी दे रही है। चुनिंदा अमेरिकन एक्सप्रेस पर 5% तक कैशबैक और बजाज फिनसर्व के साथ 6 महीने तक की नो कॉस्ट EMI है।

 

Related Articles